Aaj ka mausam 9 June 2026: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Aaj ka mausam 9 June 2026: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट

Aaj ka mausam 9 June 2026: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून रफ्तार पकड़ ली है और लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में कई राज्यों का मौसम पूरी तरह बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 जून तक मानसून ने अरब सागर के अतिरिक्त हिस्सों के साथ महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ नए क्षेत्रों में भी दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले सात दिनों के दौरान दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल में व्यापक वर्षा गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर

एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में मौसम बदलने की संभावना है। 11 और 12 जून को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए धूलभरी आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 13 और 14 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

उत्तर प्रदेश में 10 जून से वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 12 जून को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जून के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार में 10 से 12 जून के दौरान भारी वर्षा हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय

केरल और कर्नाटक में मानसून का प्रभाव लगातार मजबूत बना हुआ है। 9 जून के लिए दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में 11 जून तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 जून तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।