देहरादून:जल सैलाब से बचने के लिए खंभे पर चढ़ा शख्स, SDRF जवान ने जान पर खेल कर बचाई ‘जिंदगी’, देखें खौफनाक-VIDEO

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


बारिश देहरादून में जो कहर बरपाना शुरू किया, उसे हर कोई सहम गया. देहरादून में सैलाब का ऐसा मंजर शायद ही पहले कभी देखा गया हो. आधी रात को आया सैलाब सब कुछ बाहकर ले गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आई. इन सबके बीच एक तस्वीर देहरादून के प्रेमनगर इलाके से आई है, जहां सैलाब के बीच फंसा व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए खंभे पर चढ़ गया.
बादल फटे, नदियों ने विकराल रूप लिया और देहरादून दहल उठा। इतनी तेज़ बारिश कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। चारों ओर पानी ही पानी, सड़कें बह गईं, घरों में कीचड़ भर गया, और कई ज़िंदगियां पल भर में थम गईं। हालत इतनी बेकाबू हो गई कि लोग जान बचाने के लिए बिजली के खंभों पर चढ़ गए। जमीन पर पानी ही पानी देख हर कोई सहम गया।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/50UbPDnweJI?si=8LHY99gTJfC-5XeM

जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खंभे पर चढ़े व्यक्ति का बीच नदी से रेस्क्यू किया गया. इस मामले में पुलिस ने बताया कि देर रात से हो रही भारी वर्षा के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया था. जिस कारण थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपुर रोड के पास एक व्यक्ति नदी में फंस गया. एनडीआरएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को सकुशल बचा लिया.

देहरादून के प्रेमनगर, ठाकुरपुर, सहस्त्रधारा, मालदेवता जैसे इलाकों में बादल फटने के बाद ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। आपदा में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू कर कई जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकाला।


बादल फटने से आई बाढ़ में लोग इतने डर गए कि जान बचाने के लिए बिजली के खंभों पर चढ़ गए। कोई छत पर था, कोई पेड़ पर, और कोई खंभे पर लटक गया। ताकि पानी का बहाव उन्हें साथ न ले जाए

ADVERTISEMENTS