शादी के तीन दिन बाद टूटा कहर, ससुराल जाते वक्त युवक की हार्टअटैक से मौत, परिजनों में पसरा मातम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

BAGESHWAR NEWS

बागेश्वर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के महज तीन दिन बाद नवविवाहिता पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक की अचानक मौत हो गई. घटना के बाद से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ADVERTISEMENTS

ससुराल जाते वक्त युवक की हार्टअटैक से मौत

ग्राम पंचायत बिमौना पाचन निवासी नवीन कुमार (27) पुत्र रणजीत राम की नौ मई को धूमधाम से शादी हुई थी. घर में खुशियों का माहौल था और नई जिंदगी की शुरुआत की तैयारियां चल रही थी. 12 मई को नवीन अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में उसके सीने में अचानक तेज दर्द उठा.

परिजनों में पसरा मातम

परिजन आनन-फानन में नवीन को इलाज के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई है. हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. वहीं नवीन की पत्नी भी सदमे में है.

ADVERTISEMENTS