हल्द्वानी- महिला को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान कर रहा यह युवक…
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। मनचले युवक द्वारा रात्रि के समय बार-बार महिला को फोन करके अश्लील बातें करने के साथ-साथ परेशान किया जा रहा है लालकुआं विधानसभा के गौलापार क्षेत्र की एक महिला ने चंपावत के एक युवक के विरुद्ध फोन पर अश्लील बात करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरगलिया थाने में पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि युवक आए दिन रात को 12 से एक बजे तक उसे फोन करके परेशान कर रहा है।
कहा कि आए दिन बार-बार फोन करके अज्ञात युवक उसे अपशब्दों के साथ ही अश्लील बातें करता है। महिला की तहरीर के आधार पर चंपावत देवीधुरा के व्यक्ति राजेंद्र सिंह पर केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


