हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर ये बात आई सामने

हल्द्वानी। अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध ने वैश्विक स्तर पर अस्थिरता पैदा कर दी है। इससे कच्चे तेल सप्लाई पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर पेट्रोल-डीजल का संकट होने को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं। इससे लोग चिंतित हैं और पेट्रोल पंपों में भी इसका असर दिख रहा है। गाड़ियों में ईंधन भरवाने आ रहे लोग पंप कर्मियों से आपूर्ति की स्थिति के बारे में पूछ रहे हैं। फिलहाल हल्द्वानी सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई सामान्य बनी हुई है।
पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि नैनीताल जिले सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र के 80 से अधिक डीलर संगठन के सदस्य हैं। रोजाना आठ लाख लीटर से अधिक खपत होती है। अभी सामान्य दिनों की तरह ही पेट्रोलियम कंपनियां डिमांड पूरा कर रही हैं। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।
अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल के आयात से जुड़ी सप्लाई चेन लड़खड़ाती हैं तो उसका स्थानीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में तीन से चार दिन बाद थोड़ा बहुत प्रभाव दिखेगा। पंपों पर तीन से चार दिन का स्टाक रहता है तो एकदम दिक्कतें नहीं आएंगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है। सामान्य दिनों की तरह आपूर्ति हो रही है। इसलिए क्षेत्रवासियों से अपील है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। – दिव्या पांडे, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन