सीपीयू को लेकर डीजीपी ने किया ये बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में सीपीयू को लेकर डीजीपी के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है जिसमें डीजीपी अशोक कुमार ने सीपीयू को दुरुस्त करने के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। डीजीपी ने वर्ष 2013 से अस्तित्व में आई सीपीयू में पुलिसकर्मियों की गृह जनपद में तैनाती अथवा संबद्धता की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।डीजीपी अशोक कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब किसी भी पुलिसकर्मी को सीपीयू में अपने गृह जनपद में तैनाती अथवा संबद्धता नहीं मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

यदि किसी भी जनपद में सीपीयू में ऐसी व्यवस्था चल रही है तो उसे तत्काल समाप्त कर पुलिसकर्मियों/अधिकारियों को दूसरे जनपद में तैनाती दी जायेगी।बता दें कि 2013 में सीपीयू के गठन के समय होम डिस्ट्रिक्ट में पोस्टिंग की व्यवस्था दी गई थी।

ADVERTISEMENTS