उत्तराखंड की इस लोक गायिका का दुर्घटना में निधन
कलाकारों में शोक की लहर
नानकमत्ता the मिसाइल न्यूज़
समूचे उत्तराखंड के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, जहां थारू जनजाति समाज की जानी-मानी लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही उनके प्रशंसकों और पूरे जनजातीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिल रही जानकारी के अनुसार रिंकू राणा, जो उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता के ग्राम कल्याणपुर नोगजा की निवासी थीं, अपनी भतीजी जिया राणा के साथ किसी कार्य से सितारगंज के सिसौना क्षेत्र गई हुई थीं। घर लौटते समय नानकमत्ता क्षेत्र के बिछपुरी के पास उनकी स्कूटी की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वह बुरी तरह घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही उनके घर और अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिवार और प्रशंसकों के बीच गहरा दुख और स्तब्धता का माहौल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन