कर्मचारियों के डीए से जुड़ी ये बड़ी खबर, कल ये बड़ा ऐलान संभव
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में जल्द ही कर्मचारियों को डीए की सौगात मिल सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीए की फाइल को हरी झंडी दे दी है। सीएम ने अपना अनुमोदन दे दिया है। राज्य के करीब तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।
ADVERTISEMENTS
आपको बता दें कि बोनस और डीए की फाइल पर अनुमोदन के लिए कैबिनेट ने सीएम धामी पर फैसला छोड़ा था। इसके बाद सीएम धामी ने डीए की फाइल को अनुमोदन दे दिया है। माना जा रहा है कि राज्य स्थापना के मौके पर इसका ऐलान हो जाएगा।
वित्त विभाग के सूत्रों की माने तो इससे राज्य पर 45 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। कर्मचारियों के वेतन में तकरीबन 550 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक का इजाफा होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


