एसएचओ की ये लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया निलंबित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस प्रशासन का काम क्षेत्र में न्याय व्यवस्था और शांति व्यवस्था को बनाए रखने का होता है लेकिन कई बार पुलिस कर्मियों के द्वारा हल्की सी चूक भी उन पर कई गुना भारी पड़ जाती है क्योंकि ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले का क्षेत्र का सामने आ रहा है यहां पर गत दिवस रात में नानकमत्ता थाना क्षेत्र में सडक हादसे में तीन दोस्तो की मौत की घटना के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने चौकी इंचार्ज प्रतापपुर ललित बिष्ट को कार्य मे लापरवाही व घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को ना देने पर निलंबित कर दिया है। दरअसल 17 नवम्बर की रात्रि में तीन बाइक सवार दोस्तो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी।

ADVERTISEMENTS

घटना से पूर्व उक्त मृतक ट्रिपलिंग कर चौकी के सामने से गुजरे हुए थे। लेकिन चौकी पुलिस कर्मियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई।दरअसल थाना नानकमत्ता के एसओ छुट्टी पर थे थाने का चार्ज भी चौकी इंचार्ज ललित बिष्ट पर ही था। लेकिन प्रभारी एसओ(चौकी इंचार्ज) ललित बिष्ट द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नही दी। अगले दिन घटना की जानकारी एसएसपी को मिली तो उन्होंने मामले में जाच के आदेश दिए। आज जाच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी दलीप सिंह कुँवर द्वारा चौकी इंचार्ज ललित बिष्ट को कार्य मे लापरवाही व घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को ना बताने पर निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS