हृदय रोग और रीड की हड्डी के रोगियों के लिए बृजलाल अस्पताल में होगी स्पेशल ओपीडी
भारत की प्रसिद्ध आई एस आई सी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल वसंत कुंज दिल्ली की बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ अनोखी पहल
हर तीसरे बुधवार को दिल्ली से आएंगे विशेषज्ञ, कुमाऊं के लोगों को देंगे स्पेशल ओपीडी की सुविधा
हल्द्वानी skt.com
दिल्ली स्थित आईएसआईसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर अब अपनी उत्कृष्ट तकनीक के आधार पर कुमाऊं के मरीजों के लिए ओपीडी एवं शल्य चिकित्सा के लिए उपलब्ध रहेंगे ।

आज 21 जनवरी को हृदय रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ ने यहां पर ओपीडी ली जिसमें दर्जनों मरीज का उपचार शुरू किया गया । हृदय रोग विशेषज्ञ डायरेक्टर और एचओडी सीटीवीएस डॉक्टर सौरभ जुनेजा और रीड की हड्डी की विशेषज्ञ डॉक्टर विकास टंडन जो की स्पाइन सर्विसेज के डायरेक्टर हैं ने मरीज को परामर्श दिया।
बृजलाल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के एमडी डॉक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि कोविड के बाद से स्पाइन तथा जटिल हार्ट की सर्जरी में कुछ ठहराव आ गया था जिसके बाद इन्हें फिर से बड़े पैमाने पर शुरू किया जा रहा है। कुमाऊं में जनता के पलायन को रोकने के साथ ही मरीजों के पलायन को भी रोक कर यही सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य है।
आईएसआईसी का का उद्देश्य कार्डियो और स्पाइन से जुड़ी मामलों में भारी बढ़ोतरी के चलते स्वास्थ्य सेवायें उत्तराखंड और कुमाऊं में बढ़ाने के दृष्टिगत यह महत्वपूर्ण कदम है । स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक जीवन शैली में तनाव आने में अनियमित जीवनचर्या से हार्ट तथा गलत मुद्रा में बैठने से युवाओं की रीड की हड्डी स्लिप डिस्क तथा कई बार चोटिल होने से रीड की हड्डी तथा जन्मजात दिक्कत आने तथा ट्यूमर और टीवी जैसी दिक्कतों से रीड की हड्डी मे का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे वह चलने की स्थिति में नहीं रहता है ।
इन्हीं दिक्कतों को दूर करने का प्रयास रहेगा इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में अब विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी और स्पाइन केयर की जरूरत को महसूस किया गया है जिसकी वजह से बृजलाल हॉस्पिटल ने आईएसआईसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ यह संयुक्त कार्यक्रम बनाया है इस मौके पर डॉक्टर राणा डॉक्टर सुनील जाधव कमल जोशी तथा हरविंदर सिंह समेत बृजलाल हॉस्पिटल के कई समेत कर्मचारी मौजूद रहे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन