सोशल मीडिया पर आए दिन कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आते रहते है। वायरल वीडियो सच है या फर्जी, ये पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक नौ साल की बच्ची मां बन गई है। उसे गर्भवती करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना सगा भाई है, वो भी 11 साल का। काफी समय से इसकी वीडियो सोसल मडीिया पर सर्कुलेट हो रही है। हालांकि ये खबर फर्जी है।
ADVERTISEMENTS
Fact Check: 9 साल की बच्ची ने बच्चे को दिया जन्म
इस वायरल न्यूज में थाना प्रभारी की एक स्पीच भी दिखाई गई है। जिसमें वो खुद इस मामले की जानकारी देती नजर आ रही है। वो बताती है कि नौ साल की बच्ची को उसी के 11 साल के भाई ने प्रेगनेंट कर दिया। बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया। एक जहां बच्ची के हाथ में नवजात नजर आ रहा है।
बड़ी शर्म की बात है अपने ही सगे भाई से 9 साल की बच्ची प्रेग्नेंट हुई और अपने भाई के बच्चे की मां बनी,,,
कलयुगी मॉडर्न लोगों अभी भी समय है ध्यान दे लो अपने बच्चों पर, वरना सिर्फ पछतावा ही रह जाएगा।
11 साल के सगे भाई ने किया दुष्कर्म, जानें सच्चाई
तो वहीं दूसरी वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी की बाइट वाली वीडियो दोनों को एक साथ चलाकर दावा किया जा रहा है। हालांकि असल में इस तरह की घटना में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
वीडियो मे दिखाई दे रही महिला पुलिस अधिकारी गीता रानी की ये स्पीच करीब एक साल से ज्यादा पुरानी है। वो एक सेमिनार में उन्होंने एक स्पीच दी थी। वो उसी का ही वीडियो है जो इस फेक न्यूज से जोड़ा जा रहा है।
पुलिस का क्या कहना है?
इस मामले में कैथल पुलिस DSP ललित कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सभी थानों में इसकी जांच की गई है। बताते चलें कि पड़ताल करने पर पता चला कि बच्ची के साथ दिख रहे नवजात की वीडियो भी कई साल पुरानी है।
बीते साल भी वायरल हुई थी वीडियो
बीते साल इसे पाकिस्तान का बता कर भी वायरल किया गया था। खबरों की माने तो ये वीडियो Vietnam का है। जिसमें बच्ची के साथ उसकी नवजात बहन है।
इसी वीडियो को वायरल कर फेक खबर फैलाई जा रही है। पड़ताल में ये वायरल खबर पूरी तरह से झूठी साबित हुई है।