शहर से लेकर गांव तक आज से 12 दिन गुल रहेगी बिजली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

टाउन में छह घंटे तो ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे होगी कटौती

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शहर से लेकर गांव तक के 50 हजार लोगों को 12 दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। यूपीसीएल की ओर से बिजली बाधित होने का शेड्यूल जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार हाइडिल गेट काठगोदाम उप संस्थान से निकलने वाले मुखानी फीडर को अलग किया जाना है। इसके लिए नई 11 केवी एक्सएलपीई केबल खींची जानी हैं। साथ ही शेड्यूल के अनुसार 12 दिन शहरी क्षेत्र में आठ जनवरी से 20 जनवरी तक 10 दिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे और ग्रामीण डिविजन में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे दानीबंगर, कालीचौड़, मुखानी, नवाबी रोड, खन्ना फार्म, कुसुमखेड़ा, बेलबाबा, गायत्रीनगर का इलाका प्रभावित रहेगा।

आरडीएसएस योजना के अंतर्गत गायत्रीनगर फीडर और गौलापार क्षेत्र में 11 केवी लाइन की केबल बदलने का कार्य भी होना है। ग्रामीण डिविजन के

पूर्व में विद्युतीकरण के कार्य अधूरे रह गए थे। उन्हीं के लिए शटडाउन लिया गया है। कोशिश रहेगी कि आंशिक कटौती हो।

प्रदीप कुमार, ईई शहर डिविजन

12 दिन का शेड्यूल जारी किया गया है। निगम की टीम हर दिन सेक्शन काटकर काम करेगी। अनुमान के मुताबिक एक दिन में 1500 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

-वीबी जोशी, एसडीओ ग्रामीण डिविजन

ADVERTISEMENTS