हल्द्वानी: शहर के कई हिस्सों में 12 फरवरी तक नहीं आएगी बिजली, जानें कब और कहां कटौती

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने 30 जनवरी से 12 फरवरी 2026 तक हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। यह कटौती केंद्र सरकार की RDSS योजना के तहत 11 केवी लाइन/केबल बदलने, 33/11 केवी उपसंस्थानों में कार्य तथा 11 केवी XLPE केबल लाइन बिछाने के कार्य के कारण की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

UPCL के अनुसार, गौलापार और HMT रानीबाग क्षेत्र में स्थित 33/11 केवी उपसंस्थानों से जुड़े कई फीडरों पर यह कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण या आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती –

कटौती से प्रभावित प्रमुख फीडर/पोषक क्षेत्र हैं—

नलकूप पोषक

दानीबाग पोषक

कालाढूंगी पोषक

गायत्री नगर पोषक

समय

बिजली आपूर्ति प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक बाधित रहेगी।

तिथि अनुसार उपसंस्थान

30 व 31 जनवरी: 33/11 केवी उपसंस्थान, गौलापार (हल्द्वानी)

1, 3, 7, 9 फरवरी: 33/11 केवी उपसंस्थान, HMT रानीबाग

2, 5, 6, 8, 11, 12 फरवरी: 33/11 केवी उपसंस्थान, गौलापार (हल्द्वानी)

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS