हल्द्वानी में नवरात्रि का त्यौहार होगा और भी खास!, गूंजेगा Dandiya Night 2025 का धमाल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

dandiya-night-2025-in-haldwani

Dandiya Night 2025 in Haldwani: नवरात्रि का त्यौहार इस बार हल्द्वानी में और भी खास होने वाला है। हल्द्वानी में डांडिया नाइट 2025 का धमाल गूंजने वाला है। इस बार नवरात्रि के शुभ अवसर पर Star House Production की तरफ से से पूजा प्रीत और निकिता के आयोजन में 24 सितंबर 2025, बुधवार शाम छह बजे से भव्य “Dandiya Night 2025” का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में हो रही डांडिया नाइट Dandiya Night 2025 in Haldwani

कार्यक्रम का आयोजन शिव गौरी बैंक्वेट हॉल, लालडाठ रोड, हल्द्वानी में होगा। जहां पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे लोग गरबा और डांडिया की ताल पर झूमते नज़र आएंगे।

इस रात को और भी यादगार बनाने के लिए लाइव DJ म्यूज़िक, डैज़लिंग डेकोरेशन, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और नॉन-स्टॉप डांस होगा। साथ ही खाने में शुद्ध शाकाहारी भोजन बिना प्याज-लहसुन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

क्या है ड्रेस कोड?

आयोजकों द्वारा लोगों से अपील की है कि सभी प्रतिभागी अपने पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ उत्तराखंड ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं। डांडिया की इस रंगीन रात का भरपूर आनंद उठाएं।

ADVERTISEMENTS