हल्द्वानी नगर निगम ऑफिस के सामने संदिग्ध ट्रॉली सूटकेस बैग मिलने से मचा हड़कंप
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में नगर निगम ऑफिस के सामने एक संदिग्ध ट्रॉली सूटकेस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची।
इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने ट्रॉली सूटकेस बैग को भली भांति चेक किया। सूटकेस को चेक करने के बाद पता चला कि वह सूटकेस किसी पैसेंजर का छूट गया है, जिसको हल्द्वानी पुलिस 112 की मदद से कोतवाली ले आई है। सूटकेस वाले पैसेंजर इंतजार किया जा रहा है, ताकि उसे वापस किया जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा