Dhami cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक आज, डेढ़ दर्जन से ज्यादा रखे जा सकते हैं प्रस्ताव
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। आज होने वाली बैठक में डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। सचिवालय में सुबह 11:30 कैबिनेट की बैठक शुरू होगी।
सचिवालय में आज सुबह 11:30 धामी कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। आज होने वाली बैठक में सत्र से संबंधित प्रस्ताव,संविदा, दैनिक वेतनभोगी व वर्कचार्ज कर्मचारियों के नियमितीकरण, अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, मेडिकल कालेजों के प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसरों के वेतन में इजाफा जैसे कई प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।
डेढ़ दर्जन से ज्यादा रखे जा सकते हैं प्रस्ताव
धामी कैबिनेट की बैठक में अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ पालिका को नगर निगम का दर्जा देने, निकायों में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव बैठक में आ सकते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा