उपनल के माध्यम से बेरोजगारों के लिए है एक मौका
हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम
उत्तराखंड के पढ़े-लिखे नौजवानों के लिए सरकारी संस्थाओं में नौकरी मिलने की आस जगी है लेकिन यह सेवा स्थाई न होकर उपनल के माध्यम से मिल रही है। उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं।
अगर आप बेरोजगार हैं तो आप उपनल द्वारा जारी विज्ञापन, पदों हेतु आवश्यक शैक्षिक योग्यता, अनुभव, योग्यता आदि नीचे देखी जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उपनल की आधिकारिक वेबसाइट- https://upnl.co.in/VacanciesUpnlC.aspx देखने के लिए यहां क्लिक करें।
उपनल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापनों के अनुसार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में मेल स्टाफ नर्स के 5, ओटी टेक्नीशियन के 5, लैब टेक्नीशियन के 5, सीएसएसडी टेक्निशियन के 2, अल्मोड़ा स्थित अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय में जीआईसी एनलिस्ट के 1 पद, 22 एनसीसी ऑफिस अल्मोड़ा में डीईओ के 1 पद तथा राजकीय डिग्री कॉलेज तल्ला सल्ट में पर्यावरण मित्र के 1 पद पर नियुक्ति होनी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा