ब्रेकिंग- पुलिस विभाग मे कई कोतवालों और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव, देखे लिस्ट


उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर जिले में कई कोतवालों और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं और सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 10 इंस्पेक्टर और 29 उपनिरीक्षकों (दारोगाओं) का तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश पाण्डेय को एएनटीएफ से हटाकर जसपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र सिंह डांगी को जसपुर से डीसीआरबी भेजा गया है। भूपेन्द्र बुजवाल को डीसीआरबी से गदरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में संजय पाठक को गदरपुर से नानकमत्ता कोतवाली भेजा गया है। धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पद से हटाकर कुंडा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। विक्रम सिंह राठौर को कुंडा से आईटीआई, रवि सैनी को आईटीआई से किच्छा और प्रकाश दानू को किच्छा से रुद्रपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। मनोज रतूड़ी को रुद्रपुर से एएनटीएफ और मंजू पाण्डेय को नानकमत्ता से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। मनोज देव, हेमंत कठैत और पंकज कुमार सहित कई अधिकारियों को नई चौकियों और थानों की जिम्मेदारी दी गई है। देवेंद्र सिंह मेहता, मेधा शर्मा, राकेश राय और जगदीश तिवारी को भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। कई दारोगाओं को पुलिस लाइन से फील्ड में भेजा गया है ताकि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत किया जा सके।
महिला उपनिरीक्षकों में भी बदलाव हुआ है। पूनम रावत को केलाखेड़ा से ट्रांजिट कैंप कोतवाली भेजा गया है। इसके अलावा सुनील सिंह बिष्ट, खुशवंत सिंह और बसंत लाल टम्टा समेत कई अन्य अधिकारियों को काशीपुर, सितारगंज और अन्य क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
एसएसपी ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें। इस व्यापक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन