फिर आया एवलांच, एक हफ्ते में सामने आई दूसरी हिमस्खलन की घटना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

केदारनाथ धाम में एक बार फिर हिमस्खलन की घटना सामने आई है। केदारनाथ में चोराबाड़ी क्षेत्र में सुबह 8.56 बजे एवलांच लाया है। एक हफ्ते में दो बार एवलांच आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं।

-->


केदारनाथ में फिर आया एवलांच
केदारनाथ में चोराबाड़ी क्षेत्र में आज सुबह एवलांच आने से हड़कंप मच गया है। चोराबाड़ी के पास सुबह 8.56 बजे एवलांच लाया है। एक हफ्ते में दूसरी बार हिमस्खलन की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि इस से पहले आठ जून को हिमस्खलन हुआ था।

श्रद्धालुओं ने घटना को अपने मोबाइल में किया कैद
हिमस्खलन के बाद काफी देर तक वहां पर बर्फ का सफेद गुबार उठता रहा। जिसको धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। एक हफ्ते के भीतर ही हिमस्खलन की घटना सामने आने के बाद वैज्ञानिकों ने चिंता जताई है।

2013 में इसी रास्ते आए पानी ने केदारनाथ में मचाया था कहर
केदारनाथ धाम में आई 2013 की आपदा को कोई नहीं भूल पाया है। 2013 में आई आपदा इसी रास्ते से चोराबाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में मलबा और पानी नीचे आया था। जिसने केदारनाथ में कहर मचाया था। एक हफ्ते में दूसरी बार एवलांच की घटना ने चिंता फिर से बढ़ा दी है।

पिछले दस महीने में केदारनथा में एवलांच की पांच घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में भी चोराबाड़ी क्षेत्र में एवलांच आया था। उस दौरान पांच से सात मिनट के लिए बर्फ का गुबार उठा था।