प्यार के दुश्मन बने घर वालों को चकमा देकर घर से भागकर युवती पहुंची चौकी,आगे क्या हुआ पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की। यहां के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती ने अपने ही परिजनों पर जान का खतरा होने का आरोप लगा दिया। वो अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।इसके बाद पुलिस ने प्रेमी और परिजनों को पुलिस चौकी बुला लिया। उसकी जिद्द के बाद परिजनों ने उसे प्रेमी के साथ जाने की छूट दे दी। उसने बताया कि वह पास के ही गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती है। बताया कि युवक ओर युवती ने कोर्ट मैरिज भी कराया हुआ है।

-->

जानकारी लगने के बाद युवती के परिजनों ने युवती का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया।गत दिवस को मौका देख युवती घर से भागकर फेरुपुर चौकी पहुंची। घर से भागकर पुलिस चौकी पहुंची युवती को पहले पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया। युवती नहीं मानी और प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गई। परिजनों द्वारा भी युवती को काफी समझाया गया मगर युवती अपनी जिद पर अड़ी रही समझाने बुझाने के बाद भी किसी की बात नहीं बन पाई।