#Helpसड़क पर अचेत था युवक,मंत्रीअजय भट्ट ने फ्लीट से उतरकर किया यह काम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर skt. com

ADVERTISEMENTS

नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े हुए युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भिजवाया और उसका इलाज करवाया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पंतनगर में महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे,

उसी दौरान रामपुर रोड पर टांडा बाईपास के पास दुर्घटना में एक युवक अचेत अवस्था में उनको सड़क पर दिखाई दिया, इस दौरान उन्होंने अपनी फ्लीट रूकवाई और अपने पुलिसकर्मियों और स्टाफ को बोला युवक को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य अरुण जोशी को फोन कर युवक का बेहतर उपचार करने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS