Pregnant Girlfriend के पेट में! युवक बोला- ‘शादी करनी है तो धर्म बदलो, मैं ईसाई हूं, शादी का वादा कर बनाता रहा संबंध, जिसके बाद…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने और फिर जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुन्नीगंज इलाके की एक 22 वर्षीय ब्राह्मण युवती ने आरोप लगाया है कि एक ईसाई युवक ने खुद को हिंदू (ठाकुर) बताकर उससे…
Attack on Pregnant Woman : उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने और फिर जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चुन्नीगंज इलाके की एक 22 वर्षीय ब्राह्मण युवती ने आरोप लगाया है कि एक ईसाई युवक ने खुद को हिंदू (ठाकुर) बताकर उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने न केवल अपनी असली धार्मिक पहचान उजागर की बल्कि धर्म न बदलने पर मारपीट कर उसका गर्भपात भी करा दिया।
दोस्ती ठाकुर बनकर, शर्त ईसाई बनकर
पीड़िता के अनुसार दो साल पहले उसकी मुलाकात अभिषेक सिंह नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी का वादा कर युवक उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती जब गर्भवती हुई और उसने शादी का दबाव बनाया तब आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह अभिषेक सिंह नहीं बल्कि अभिषेक क्लॉडियस उर्फ रोनी है।
आरोपी ने स्पष्ट कहा, “मैं ठाकुर नहीं, ईसाई हूं। अगर मुझसे शादी करनी है तो तुम्हें अपना धर्म बदलना पड़ेगा।” युवती ने हिंदू और ब्राह्मण होने का हवाला देते हुए धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया।
कोख पर वार: ममता और इंसानियत शर्मसार
युवती का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से मना करने पर अभिषेक और उसके परिवार का व्यवहार हिंसक हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गर्भवती होने के बावजूद उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके पेट में लात मारी गई जिससे उसका गर्भपात हो गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि अभिषेक की अनुपस्थिति में उसके पिता और भाई भी उसके साथ गलत व्यवहार (छेड़खानी) करते थे।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी पुलिस से गुहार लगाई थी लेकिन तब समझौता कराकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक क्लॉडियस को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन थाने का एक वीडियो चर्चा में है। थाने लाते समय पुलिसकर्मी आरोपी के कंधे पर हाथ रखे दोस्ताना अंदाज में दिखे जिसे देख पीड़िता बिफर पड़ी। उसने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
प्रशासन का पक्ष
एसीपी अमित चौरसिया के मुताबिक युवती की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन