दोस्त से मिलने भोपाल से देहरादून पहुंचे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर,मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून।अब तक की बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां के वसंत विहार थाना क्षेत्र में दोस्त से मिलने भोपाल से देहरादून पहुंचे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वसंत विहार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जहर खाने के कारणों का पता कर रही है।इंस्पेक्टर वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा मैदान, टीटी नगर, भोपाल मध्य प्रदेश निवासी विनीत सिरमैया शुक्रवार सुबह दोस्त से मिलने के लिए देहरादून के आशीर्वाद एन्क्लेव पहुंचा था। रात को खाना खाने के बाद वह बगल वाले कमरे में सो गया।

ADVERTISEMENTS

आधी रात में विनीत ने अपने दोस्त से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इस पर विनीत को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस मामले में वसंत विहार पुलिस ने बताया कि विनीत ने बीटेक किया हुआ था। उसके स्वजन भी देहरादून पहुंच गए हैं। हालांकि पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस अपने स्तर से घटना के कारणों का पता कर रही है। खबर है कि उसने जहर गटका और उससे उसकी मौत हुई। पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS