Video-अतुल सुभाष के जैसे वीडियो बनाकर युवक ने दी जान, उत्तराखंड की रहने वाली प्रेमिका पर हैं ये आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अतुल सुभाष के जैसे वीडियो बनाकर युवक ने दे दी जान

अतुल सुभाष के जैसे वीडियो बनाकर और सुसाइड नोट लिखकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसा ही मामला गाजियाबाद से सामने आया है जहां प्रेमिका और उसके परिवार की जान से मारने की धमकी से हारकर युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका का परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS

अतुल सुभाष के जैसे वीडियो बनाकर युवक ने दी जान

गाजियाबाद का रहने वाले युवक ने अतुल सुभाष के जैसे वीडियो बनाकर और सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। युवक के मोबाइल में मिले सुसाइड नोट और वीडियो के मुताबिक युवक गाजियाबाद का रहने वाला है। उसने प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही उसने प्रेमिका, प्रेमिका के पिता, भाई और प्रेमी पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा किया दर्ज

सुसाइड नोट में युवक ने जिला बागेश्वर उत्तराखंड गांव गरूण निवासी पूनम आर्या इसकी प्रेमिका है। प्रेमिका, पूरन लाल, मोहित कुमार और सोनू आर्या उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। दीपक चौधरी ने मधुबन बापूधाम थाने में इसकी शिकायत दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदपुरम निवासी दीपक चौधरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 दिसंबर को उनका भाई करन चौधरी बिना बताए कहीं चला गया। रात को भी वो घर नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने उसे काफी कॉल की। लेकिन उसने ना कॉल उठाया और ना ही कॉल बैक किया। काफी समय बाद पुलिसकर्मी ने कॉल रिसीव की और बताया कि करन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

चारों को दी जाए मौत की सजा

करन ने सुसाइड नोट के साथ ही वीडियो में कहा है कि प्रेमिका, पूरन लाल, मोहित कुमार और सोनू आर्या चारों को मौत की सजा दी जाए

ADVERTISEMENTS