कार में संदिग्ध अवस्था में थे युवक-युवती, लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो दौड़ा दी कार; बाल-बाल बचे लोग

ख़बर शेयर करें

खुर्जा के न्यू शिवपुरी में एक कार में संदिग्ध अवस्था में युवक-युवती को देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। युवक ने तेज गति से कार भगा …और पढ़ें

News Article Hero Image
कार सवार युवक-युवती को पकड़ने का प्रयास करते लोग।

बुलंदशहर। खुर्जा के मुहल्ला न्यूशिवपुरी की एक गली में खड़ी कार में संदिग्ध अवस्था में युवक और युवती होने की जानकारी पर लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर युवक ने तेज स्पीड से गाड़ी चला दी और बैक कर भाग निकला। इस दौरान स्थानीय लोग कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। एक व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंककर रोकने का प्रयास भी किया गया। उधर, वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

शनिवार को खुर्जा क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसे मुहल्ला न्यू शिवपुरी का होना बताया गया। वीडियो में लाल रंग की टीयूवी कार गली में खड़ी है। कार में युवक और युवती के संदिग्ध अवस्था में होने की जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। कार के शीशों पर अंदर से काले थे। लोगों ने कार के दरवाजे को खटखटाते हुए उसमें सवार युवक को बाहर आने के लिए बोला तो युवक ने आगे की तरफ कार दौड़ा दी।

स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। ऐसे में युवक ने कार को तेजी से पीछे बैक किया और भाग निकला। जिस पर एक व्यक्ति ने कर को रोकने के लिए उसकी तरफ पत्थर भी फेंका, लेकिन वह फरार हो गया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो विगत शुक्रवार का बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई। कार दिल्ली निवासी व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। मामले में किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।