खुद को सैन्य अधिकारी बताकर महिला के साथ की ओ एल एक्स पर ठगी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

साइबर ठगों का जाल बिछा हुआ है जो दूसरे राज्यों में बैठकर देवभूमिके लोगों को ठग रहे हैं। उत्तराखंड के हर जिले में ठगी के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला देहरादून का है जहां साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत 3 लोग से लाखों रुपये ठग लिए। इन तीन मामलों में से एक मामला पटेलनगर कोतवाली तो वहीं एक मामला प्रेमनगर थाने में दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS


बता दें कि इस मामले में अहम बात ये है कि ठग द्वारा खुद को सैन्य अधिकारी बताकर महिला से 80 हजार रुपये ठगे गए हैं। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार प्रेमनगर के विंग नंबर-7 की रहने वाली करमन कौर ने शिकायत दर्ज कराई है।। करमन ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर मकान किराये पर देने के लिए पोस्ट डाली थी। 30 अप्रैल को एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को सैन्य अधिकारी और देहरादून में आइएमए में तैनात बताया। आरोपित ने वाट्सएप पर अपनी आइडी और कुछ दस्तावेज भी भेजे।


आरोप है कि उसने कहा कि वह तीन महीने का किराया और 20 हजार रुपये एडवांस देगा। इसके लिए ठग ने महिला को व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन करते ही महिला के खाते से 80 हजार रुपये कट गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS