तीन शादी कर चुकी महिला ने चौथी के लिए युवक को प्रेमजाल में फंसाया…पोल खुली तो दे रही यह धमकी
मेरठ के एक युवक ने एक महिला पर आरोप लगाया है कि उसने झूठ बोलकर उससे चौथी शादी की, जबकि वह पहले से ही तीन शादियां कर चुकी थी। विरोध करने पर महिला ने दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और पैसे ऐंठने लगी। अब पैसे न देने पर झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मेरठ। एक युवक ने पहले से तीन शादी कर चुकी महिला पर प्रेमजाल में फंसाकर चौथी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो महिला ने दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम हड़पना शुरू कर दिया। रकम देने से मना करने पर अब महिला उसके खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने के प्रयास में लगी है। युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें कि पिंकी नामक यह महिला कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर एसएसपी आफिस के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गई थी। उसने युवक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी अमित भड़ाना ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी पिंकी से हुई थी। पिंकी ने बताया था कि उसके पति व माता-पिता की मौत हो चुकी है। कुछ समय बाद महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने स्वजन के विरोध के बावजूद महिला से कोर्ट मैरिज कर ली।
करीब चार महीने बाद महिला ने अपनी मां और बेटे को घर बुला लिया। उसने पूछा तो महिला ने दो और बच्चे होने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा देगी। इसके बाद उसने पिंकी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह उससे पहले तीन शादी कर चुकी है और किसी से भी तलाक नहीं लिया है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने एएसपी कोतवाली को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


द्वाराहाट में कार गिरी खाई में ,वाहन स्वामी की हुई मौत बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल
एस आई आर को लेकर डीएम ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक