प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला, सात महीने के बच्चे को भी ले गई साथ
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी: एक महिला तीन महीने के बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली आम का बगीचा निवासी संजना सक्सेना पत्नी सौरभ सक्सेना ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर दी है जिसमें उसका कहना है कि उसकी पत्नी संजना 26 अप्रैल को मायके गई थी।
ठीक दूसरे दिन वह मुरादाबाद में रहने वाले कमल पुत्र सुरेश के साथ अपने सात माह के बच्चे को लेकर भाग गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा