कभी भी बारात वापस जा सकती है…”, स्टेज पर दुल्हन देख बौखला गया दूल्हा, Video Viral

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

dulhe-ka-ajeeb-dance-viral-video

Dulhe Ka Ajeeb Dance Video Viral: शादी का सीजन हो और स्टेज से कोई वीडियो वायरल ना हो रही हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में दूल्हे का डांस देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वो स्टेज पर दुल्हन के साथ ऐसा डांस करता है कि देखने वाले भी कन्फ्यूज हो गए कि ये कपल डांस होना था कि सोलो परफॉर्मेंस।

स्टेज पर दुल्हन देख बौखला गया दूल्हा, Dulhe Ka Ajeeb Dance Video Viral:

दरअसल वायरल हुए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्टेज पर दोनों दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं। जैसे ही गाना शुरू होता है वैसे ही दुल्हे के अंदर एक करंट सा आता है और उसका डांस मोड एक्टिव हो जाता है। पूरे जोश के साथ, गाने पर लिप्सिंग करते हुए वो डांस करता है। तो वहीं दुल्हन काफी शांत दिखाई देती है। वो ज्यादा कुछ नहीं करती बस सिर झुकाकर खड़ी रहती है।लेकिन दूल्हे को तो माने आज ही अपनी सारी डांस स्किल्स दिखानी है।

video- https://youtube.com/shorts/TgQWy5Fs1YE?si=7mTFp3uI6CSovmyG

“कभी भी बारात वापस जा सकती है…”

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, “भाई को आज ही अपना टैलेंट दिखाना था।” तो वहीं दूसने ने कहा, “दुल्हन सोच रही होगी ये मैंने क्या कर दिया।” एक यूजर ने मजाक में लिखा “लग रहा है बारात वापस जाने से पहले ही रिहर्सल हो रही है।” इस वीडियो को akash_sumi_entertainment नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसे अब तक कई लाखों लोगों ने देख लिया है।

ADVERTISEMENTS