सैन्यधाम के लिए पवित्र नदियों का जल पहुंचा देहरादून, पुष्प वर्षा से किया गया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति के लिए 21 पवित्र नदियों का जल कलशों में राजधानी देहरादून पहुंच चूका है। यात्रा जैसे ही घंटाघर पहुची सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा के साथ जल संग्रहण यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Ad
Ad


बता दें 21 पवित्र नदियों के जल को पहले अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ कि आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। भारतीय सेना में पूजे जाने वाले अमर सैनिक बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह के मंदिर भी सैन्यधाम में बनाए जा रहे हैं।

सीडीएस के नाम से होगा सैन्यधाम का मुख्य गेट
इसी तरह सैन्यधाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम बनने के बाद जिस तरह चारों धामों के दर्शन के लिए लोग आते हैं। उसी तरह सैन्यधाम को देखने के लिए भी यहां लोग पहुंचेंगे।