कालाढूंगी: आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, पीड़ितों ने SDM परितोष वर्मा और SDM नवाजिश खलीक को बोला धन्यवाद,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी: देर रात रानीकोटा- फतेहपुर- छड़ा मार्ग पर आड़ियां छड़ा के बीच भारी मलबा गिरने से जंगल में हिमांशु बुदलाकोटी और उनके दो साथी फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक, एसडीएम कालाढूंगी परितोष वर्मा और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कमल मेहरा को राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/hIgWJTiPsfw?si=LPR0B7-paWcUxFxT

तत्काल बचाव योजना तैयार कर नैनीताल की ओर से एसडीएम नैनीताल और कोटाबाग की ओर से एसडीएम कालाढूंगी अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। रास्ता खोलने, लोगों को कोटाबाग मार्ग से निकालने और स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बनाने के प्रयास शुरू किए गए। इस दौरान आपदा कंट्रोल रूम से कमल मेहरा लगातार समन्वय बनाए रहे।बारिश और रात के अंधेरे के बावजूद प्रशासनिक टीमों ने राहत कार्य जारी रखा और अंततः रात करीब 10:30 बजे तीनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

ADVERTISEMENTS