उत्तराखंड- विवाहिता ने पति समेत चार के ऊपर लगाया अप्राकृतिक शारीरिक संबंध व दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

काशीपुर में एक विवाहिता ने अपने पति ससुर और ममिया ससुर के ऊपर दुष्कर्म अप्राकृतिक शारीरिक संबंध व उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है और इन लोगों के द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा है बता दे कि पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी एक विवाहिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा उसकी पहली शादी टूट गई है।उसने बीती 12 अक्तूबर को सक्षम चौधरी पुत्र सतेंद्र चौधरी के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के बाद पति सक्षम और ममिया ससुर विपुल कुमार उसका मानसिक शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।

आरोप है सक्षम आये दिन अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पीता था। उसके दोस्तों के साथ गलत काम करने को मजबूर करता था। कहा विरोध करने पर सक्षम, ससुर सतेंद्र चौधरी, ममिया ससुर और उसकी पत्नी प्रियंका उसके साथ मारपीट करती थी। उसकी मर्जी के बिना सक्षम और उसके दोस्तों ने उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाये।इस दौरान विपुल ने उसकी अश्लील वीडियो क्लीप भी बना ली। आरोप है इन लोगों ने यूपी में उसके खिलाफ कई झूठे केस दर्ज करवा दिये हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सक्षम चौधरी, ससुर सतेंद्र चौधरी, गंगापुर गौंसाई निवासी विपुल कुमार और उसकी पत्नी प्रियंका चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 323 आईपीसी में आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS