उत्तराखंड बोर्ड ने बदला प्रश्र पत्रों का पैटर्न, देखिए सैंपल पेपर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com- परीक्षार्थियों व शिक्षकों के समझाने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने प्रश्र के सैंपल बनाकर अपलोड कर दिए हैं।इस साल उत्तराखंड बोर्ड की होने वाली परीक्षा के प्रश्रपत्र में बदलाव हुआ है।

ADVERTISEMENTS

परिषद ने इस साल परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदलते हुए अंकों के विभाजन में काफी बदलाव किया है। इससे पहले कई विषय सौ नंबर के होते थे। लेकिन अब परिषद ने कुछ विषयों में 80 नंबर की लिखित व 20 नंबर का प्रयोगात्मक परीक्षा कर दी है। ऐसे में उनमें अंकों का विभाजन भी अलग-अलग होना है।

जानकारी देते हुए परिषद की सचिव डा. नीता तिवारी ने बताया कि प्रश्नपत्रों का पैटर्न बदल गया है। उसमें कौन से प्रश्न कितने नंबर के होंगे। इसके लिए परिषद ने हाईस्कूल व इंटर के प्रत्येक विषय के सैंपल प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। इन सैंपल पेपर से प्रधानाचार्य, शिक्षक व परीक्षार्थी समझ पाएंगे कि प्रश्नपत्र का प्रारूप कैसा होगा। उसी हिसाब से विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS