ट्रेन की चैन पुलिंग खिंचकर, ट्रेन से कूदकर भागे अज्ञात लोग
ADVERTISEMENTS
Gagan joshi – मोटाहल्दू। आज शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे हावड़ा से काठगोदाम को जा रही ट्रेन संख्या 03019 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चेन पुलिंग खींची गई जिसके बाद कुछ लोग ट्रेन से कूदकर खेतों की तरफ भाग गए। यह घटना मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। इस वजह से ट्रेन रेलवे ट्रैक पर मोटाहल्दू के पास 5 मिनट तक रुकी रही। इंजन के ड्राइवर द्वारा नजदीकी रेलवे स्टेशन पर उक्त घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है।अब रेलवे प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है यह देखने वाली बात है। ट्रेन से कूदकर फरार हुए अज्ञात लोग कौन थे और क्यो ट्रेन से कूदकर फरार हुए? यह जांच का विषय है, लेकिन अज्ञात लोगों द्वारा इस तरह से क्षेत्र में प्रवेश से दहशत फैली हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


