पहाड़ की अनोखी शादी!, दो सगे भाई बने एक ही दुल्हन के पति, Video Viral

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

himachal-pradesh-2-brothers-marry-same-woman

पहाड़ की एक बेहद ही अनोखी और प्राचीन परंपरा को एक परिवार ने जीवित किया है। यहां पर दो सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन से शादी रचाई। दरअसल ये मामला हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का है। हिमाचल पहले से ही अपनी अलग और अनोखी परम्पराओं के लिए फेमस है। इसी के बीच एक परिवार ने बहुपतिप्रथा को फिर से जिवित किया है। चलिए जानते है कि पूरा मामला आखिर है क्या?

ADVERTISEMENTS

पहाड़ की प्राचीन परंपरा!

सिरमौर जिले की लोक परम्पराएं और रीति-रिवाज भी काफी हटके हैं। यहां पर आज भी बहुपतिप्रथा चलन में है। बता दें कि संयुक्त परिवार और प्रॉपर्टी बंटवारे को रोकने के लिए ये प्रथा पहले के समय में प्रचलित थी। ऐसे में वर्तमान में भी इस प्रचलन का एक उदाहरण देखने को मिला। सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी की। जिसके बाद ये शादी चर्चा का विषय बन गई।

दो सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन से रचाई शादी, Video Viral

गिरिपार क्षेत्र की ये प्राचीन परंपरा है। लेकिन समय के साथ ये गायब हो गई थी। लेकिन अब एक परिवार ने अपने दोनों बेटों की शादी एक ही लड़के से कराकर इसे फिर से जीवित कर दिया। शादी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाटी समाज में इस परंपरा को उजला पक्ष कहा जाता है।

video link- https://youtube.com/shorts/MR_JOv5OThA?si=aiFdyYms4TDQQI_Q

धूमधाम से हुई दोनों भाइयों की शादी

दरअसल शिलाई गांव के थिंडो खानदान के शख्स ने अपने दोनों बेटों की शादी कुन्हट गांव की बेटी से कराई। ये शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ करवाई गई। तीनों नवविवाहित शिक्षित हैं। साथ ही साधन-संपन्न परिवार से तालुख रखते हैं। एक वर जल शक्ति विभाग में है। तो वहीं दूसरा दूल्हा विदेश में नौकरी करता है। दोनों भाइयों की शादी काफी धूमधाम से हुई। परिवार और रिश्तेदारों के अलावा, गांव के लोग भी शादी में शामिल हुए।

उत्तराखंड में भी प्रचलित थी ये परंपरा

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भी पहले के समय में सगे भाई एक ही लड़की से शादी करते थे। जौनसार बाबर और सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में ये भाइयों की एक ही लड़की से विवाह की परंपरा थी। इसके पीछे संयुक्त परिवार को बनाए रखना एक वजह थी। हालांकि समय के साथ ये परंपराएं गायब हो गई।

ADVERTISEMENTS