राज्य के इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके
ADVERTISEMENTS
राज्य में भूकंप को लेकर कई खबरें सामने आती रहती है और इसी क्रम में बड़ी खबर फिर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे उत्तराखंड में चीन से लगते सीमावर्ती इलाके चमोली में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. आज सुबह 3.35 बजे चमोली जिले में भूकंप का झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई.भूंकप का केंद्र चमोली से करीब 5 किलोमीटर दूर था. बता दें कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी भूकंप के लिहाजा से काफी संवेदनशील हैं. हालांकि, अलसुबह आए इस भूंकप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


