यहां विद्यालय में टीचरों के एनपीए अंशदान में हुआ घपला,मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून।यहां पर एक विद्यालय में टीचरों के एनपीएस अंशदान में घपले का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

दरअसल देहरादून के सुभाषनगर में दयानंट इंटर कॉलेज है। यहां शिक्षकों की तनख्वाह में से एनपीएस का अंशदान काटा जाता है। नियम के मुताबिक ये अंशदान एनपीएस खाते में जमा होना चाहिए। लेकिन यहां तीन अध्यापकों के वेतन से कटौती तो होती रही लेकिन सितंबर 2019 से एनपीएस में पैसे जमा नहीं किए गए। आरोप है कि विद्यालय के एक कर्मचारी ने अपने खाते में ये पैसा ट्रांसफर कर लिया।

ADVERTISEMENTS


इस बात की भनक लगने के बाद शिक्षकों ने सीईओ मुकुल सती से मुलाकात की और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। संगीन मामला देख सीईओ ने तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS