यहां ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, एंबुलेंस में ही करवानी पड़ी महिला की डिलीवरी

ख़बर शेयर करें

पूरे प्रदेश में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। ऋषिकेश में शनिवार शाम से ही ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में इतनी देर तक ट्रैफिक जाम था कि एक महिला की डिलीवरी 108 एंबुलेंस में ही करवानी पड़ी।

Ad
Ad


ऋषिकेश से लेकर तपोवन शिवपुरी तक जाम का झाम
वीकेंड पर ऋषिकेश में लोगों को भयंकर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। यहां ऋषिकेश से लेकर तपोवन शिवपुरी तक जाम लगा रहा। जाम के कारण काफी देर तक आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित रही। इसी जाम के बीच एक एंबुलेंस फंस गई।

एंबुलेंस में करवानी पड़ी महिला की डिलीवरी
शिवपुरी क्षेत्र से प्रसव पीड़ा के कारण एक महिला को उसके परिजन निजी वाहन से महिला को अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन निजी वाहन जाम में फंस गया। जिसके बाद 108 सेवा को फोन किया।

एंबुलेंस पहुंच तो गई लेकिन अस्पताल दूर था जिस कारण एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। दर्द से तड़पती महिला की एंबुलेंस कर्मियों ने वाहन के भीतर ही डिलीवरी की।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल निवासी मोहित पुंडीर की पत्नी रमिला देवी को प्रसव पीड़ा हो रही थी। जिसके बाद वो अपने निजी वाहन से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन ट्रैफिक जाम होने के कारण वो आगे नहीं जा पा रहे थे।

जिसके बाद सूझबूझ काम लेते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस पर कॉल की। एंबुलेंस तो पहुंची लेकिन रास्ते में ये भी जाम में फंस गई। जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने मुनिकीरेती के पास प्रसव करवाया। सभी लोग दोनों स्टाफ की तारीफ कर रहे हैं।