रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, जल्द करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों दौरा

ख़बर शेयर करें

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री से नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में मुलाकात की।

Ad
Ad


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर उत्तराखण्ड की 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यों के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया।

IMA में बन रहे अंडरपास निर्माण कार्य के लोकार्पण किया अनुरोध
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान आईएमए में बन रहे अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया। बता दें कि ये अंडरपास लगभग 50 करोड़ की लागत से बने हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया रक्षा मंत्री का धन्यवाद
सैनिक कल्याण मंत्री ने गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के बनने के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का धन्यवाद किया।

इसके साथ ही उन्होंने छावनी परिषदों के विकास के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार के लिए बजट जारी किया जाना जरूरी है।

सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री
सैनिक कल्याण मंत्री ने गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि जल्द ही रक्षा मंत्री उत्तराखंड आएंगे। यहां वो सीमावर्ती क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सीएसडी कैंटीनों में पूर्व सैनिकों के लिए बढ़ाई गयी सुविधाओं के लिए भी रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।