बाघ ने बनाया वृद्ध व्यक्ति को निवालाइलाके में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी जनपद के कोटद्वार नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक वृद्ध व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया है। जानकारी के मुताबिक वृद्ध व्यक्ति सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

ADVERTISEMENTS


घटना के वक्त रणवीर सिंह (72) गांव में अकेले थे। रणवीर सिंह की पत्नी अपने बच्चों के पास देहरादून गई हुई थी। शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। इस दौरान बाघ ने उन पर हमला बोल दिया।


इलाके में दहशत का माहौल
ग्रामीणों ने सुबह के समय घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कालागढ़ गांव टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। जिस कारण इलाके में बाघ का खतरा बना रहता है।


बता दें बीते गुरूवार कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे 70 साल के बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी ।

ADVERTISEMENTS