यहाँ भारी सुरक्षा के बीच फिर गरजा बुलडोजर, सिटी मजिस्ट्रेट एवं आयुक्त मौजूद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

वनभुलपुरा के लाइन no ८ में प्रशासन ने एक बाऱ अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए बुलडोजर का अभियान शुरु कार दिया है.

ADVERTISEMENTS

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रसाशन की जेसीबी गुरुवार को फिर गरज गई। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।


बीते दिनों लाइन नंबर 8 में मस्जिद के ठीक सामने हुए अवैध निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अभद्रता हुई थी।

पुलिस ने सरकारी कार्यों में बाधा डाली, उसके बाद पुलिस के 200 अज्ञात और पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाया जा रहा है। 

ADVERTISEMENTS