10वीं की छात्रा ने संदिग्ध कारणों के चलते लगाई फांसी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आत्महत्या को लेकर आए दिन मामले सामने आते जा रहे हैं इसी क्रम में एक मामला उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र के सामने आ रहा हैं यहां के खटोला नंबर-2 में 10वीं की छात्रा ने संदिग्ध कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशिक्षु सीओ सुमित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS