दुकान का शटर बंद करके कर रहे थे ये काम,8 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


उधमसिंह नगर : गदरपुर के नवनियुक्त थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने टीम के साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। बता दें कि जुआरी दुकान का शटर बंद कर अंदर जुआ खेल रहे थे।
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने जानकारी दी कि मुखबिर ने आरोपियों द्वारा जुआ खेलने की सूचना दी थी जिस पर पुलिस ने गदरपुर के मुख्य मार्ग पर एमएस प्रॉपर्टी नाम के एक ऑफिस में छापा मारा, जहां पर मौके से 8 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए। जुआरियों के पास से लगभग ₹1 लाख 40 हजार की नगदी, 7 मोबाइल और 5 ताश की गड्डियां भी बरामद की गई हैं। थानाध्यक्ष कमलेश् भट्ट ने कहा कि गदरपुर क्षेत्र में जो भी गैर कानूनी कार्य करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और 14 मार्च की रात को भी एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS