कांग्रेस एमएलसी नवीन तिवारी की पोती एवं रामनगर प्रसिद्ध बीडी जोशी की पुत्री कृति का यूपीएससी में हुआ चयन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कृति जोशी के UPSC में चयन पर बधाईयों का तांता–

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी एसकेडी डॉट कॉम

रामनगर निवासी कृति जोशी के यूपीएससी मैं चयन होने पर हल्द्वानी और रामनगर दोनों जगह खुशी का माहौल बना हुआ है कृति जोशी रामनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक रवि जोशी की पुत्री है वही वह हल्द्वानी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी नवीन तिवारी की पोती है.

नवीन तिवारी ने उनके यूपीएससी में चयन होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कृति शुरू से ही काफी मेधावी रही है. कृति की मां और नवीन तिवारी जी की पुत्री ममता जोशी भी कांग्रेस में पूर्व में प्रवक्ता रह चुकी है

कृति जोशी का UPSC में चयन हुआ। कृति ने 274 रेंक प्राप्त करके अपने माता, पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

डॉ. जोशी CMO पद से सेवानिवृत्त होने के उपरांत वर्तमान में लखनपुर स्थित आर्मी केंटीन के सामने सिटी क्लीनिक में अपनी सेवाएं दे रहे है तथा रामनगर-काशीपुर मार्ग स्थित देवस्थली में निवास कर रहे है।

डॉ.जोशी के पुत्र श्रेय जोशी ने बीटेक कम्प्यूटर साइंस व MBA फाइनेंस की शिक्षा प्राप्त की है। कृति की उपलब्धि पर उनके नाना व हल्द्वानी के पूर्व चेयरमैन एंव पूर्व एमएलसी नवीन चन्द्र तिवारी ने भी खुशी व्यक्त की है। कृति जोशी की इस उपलब्धि पर उन्हें व उनके माता, पिता को चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों, विभिन्न जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियो ने बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

ADVERTISEMENTS