जनता क़ी जलभराव क़ी दिक़्क़तो से खिन्न दीपक ट्रैक्टर से ही पहुंचे एसडीएम कोर्ट( देखें वीडियो )

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

हल्द्वानी में जलभराव की समस्या को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने ट्रैक्टर के साथ ही एसडीम कोर्ट की ओर रुख किया. उन्होंने वहां पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए कहा कि पूरा शहर जलमग्न है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस दिक्कत को दूर करने के लिए कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं

सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को ज्ञापन सौंपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि सड़कों में बड़े गड्ढे और वह में जलभराव से छोटे वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हो रही है और कई लोग तो चोटिल हो जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद नगर निगम और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह जनता को साथ लेकर धरना प्रदर्शन का के अलावा इस इस समस्या के लिए जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज भी कराएंगे

दीपक बलुटिया के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीम कोर्ट पहुंचे मुख्य रूप से प्रकाश पांडे, महेशा नंद मोहनी सनवाल तरेंदर बिष्ट पीयूषबलुटिया, संजय बलुटिया,वीरेंदर जग्गी, रेहान भाई, मनोज बलुटिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

ADVERTISEMENTS