यहां खाई में गिरी कार, महिलाएं और बच्चे थे सवार

ख़बर शेयर करें


नजीबाबाद बुआखाल नेशनल हाईवे पर एक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये हादसा गुमखाल – सतपुली के बीच कुल्हड़ बैंड पर हुआ है। यहां एक कार खाई में जा गिरी है। इस कार में महिलाएं और बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Ad
Ad


हादसे के बाद खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया है। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रहीं हैं। वहीं कार चालक और बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें हल्की चोटें आईं हैं।


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची हैं। घायलों को हंस अस्पताल में एडमिट कराया गया है।