अब्दुल मलिक से वसूली की कार्रवाई शुरू, ढाई करोड़ से अधिक का मांग पत्र किया आरोपी के घर चस्पा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें




हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ पुलिस ने वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मलिक के खिलाफ नगर निगम की संम्पति को नुकसान पहुंचाने, वाहन जलाने के संबंध में आरोपी के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। बीते सोमवार को मलिक के घर पर तहसीलदार ने 2.68 करोड़ का मांग पत्र चस्पा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS


बता दें आठ फरवरी को मलिक के बगीचे से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए उपद्रव में नगर निगम की जेसीबी, वाहन सहित कई सामान को जलाया गया और लूट लिया गया था। इस मामले में नगर निगम ने अब्दुल मलिक को मुख्य आरोपी माना था। अब प्रशासन की ओर से आरोपी को 2.44 करोड़ का नोटिस भेजा गया था।

मलिक से वसूली जाएगी 2.68 करोड़ की धनराशि
अब्दुल मलिक उस समय फरार था। इस कारण मलिक ने नोटिस प्राप्त नहीं किया। इसके बाद नगर निगम ने इसकी आरसी काटकर जिलाधिकारी वंदना को भेज दी थी। डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के आदेश दिए हैं। वसूली का खर्च लगाकर यह धनराशि 2.68 करोड़ पहुंच गई है।

जेल में है आरोपित अब्दुल मलिक
सोमवार को तहसीलदार सचिन कुमार अब्दुल मलिक के आवास पहुंचे। मांग पत्र चस्पा करते हुए 11 मार्च तक का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि यह धनराशि जमा करें या न्यायालय में आकर अपना पक्ष रखें। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक फिलहाल जेल में है। मंगलवार को जेल में मांग पत्र रिसीव कराया जाएगा

ADVERTISEMENTS