आखिर क्यों सिटी बस का संचालन हो रहा है बंद,जानिये कारण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में धीरे-धीरे सिटी बसों की संख्या घटती जा रही है। आलम ये है कि एक समय में जो बसें 319 के करीब चलती थी, वो आज घटकर केवल 160 ही चल रही हैं। सिटी बस संचालकों का कहना है कि बसों का संचालन दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। तेल के बढ़ते दामों, डग्गामारी, और स्पेयस पार्टस के महंगा होने से सिटी बस संचालक बसों का संचालन बंद कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS


महानगर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद विक्रमों की फूटकर सवासियों पर प्रशासन कोई रोक नहीं लगा रहा है। साथ ही शहर में पांच हजार से ज्यादा ई रिक्शा चलने से सिटी बसों में सवारियां नहीं पहुंच रही हैं।


बसों का संचालन कम होने से लोगों के सामने रोजी-राटी का भी संकट हो गया है। इन बसों में काम करने वाले चालक और परिचालकों के परिवार भी इन्हीं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन, अब संचालन बंद होने उनका रोजगार भी छिन रहा है।

ADVERTISEMENTS