सच हो गई भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी, अब 9 तीव्रता वाले भूकंप की बारी, 2026 फाड़ देगा धरती!
Predictions for 2026 : रूस से लेकर अमेरिका और भारत तक बर्फबारी जो कहर बरपा रही है, उसकी तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. मनाली में बर्फ के चलते लोग फंसे हुए हैं. साल 2026 की शुरुआत में ही मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी सच हो गई है और अब बारी है भयावह भूकंप की.
2026 Predictions Astrology for World : इस साल ऐसी सर्दी और बर्फबारी हो रही है, जिसने दुनिया की सबसे ठंडी जगहों को भी कई मीटर ऊंची बर्फ की तहों के नीचे बुरी तरह जमा दिया है. रूस से लेकर अमेरिका तक बर्फबारी ने कई लोगों की जान ली और मानव जीवन को भयंकर मुश्किल बना दिया.
भारत के कुछ हिस्सों में भी यही हाल है. मनाली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंसी गाडि़या बर्फ से ढंकी हुई हैं. बड़ी तादाद में लोग फंसे हुए हैं और बेहाल हैं. ये नजारा भविष्यमालिका में की गई एक भविष्यवाणी के सच होने के बाद का है. साल 2026 को लेकर जो भविष्यवाणियां की गईं थीं, उसमें तीसरे विश्वयुद्ध, आर्थिक संकट, आपदाएं आना शामिल है. इसमें साल 2026 के पहले महीने में ही भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी सच हो गई है, जिसने आने वाले समय के लिए की गई भविष्यवाणी के सच होने की आशंका पैदा कर दी है, जो बेहद भयावह है.
सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी बर्फबारी
भविष्य मालिका के अनुसार साल 2026 में ऐसी सर्दी और बर्फबारी पड़ेगी, जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी होगी. अमेरिका, भारत समेत कई देश इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे. बर्फबारी रिकॉर्ड तोड़ देगी. रूस, अमेरिका और उत्तर भारत में हुई बर्फबारी की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वो भयंकर हैं. जिनमें ऊंची-ऊंची इमारतें बर्फ से ढंक गई हैं. इसके अलावा साल 2026 में दुनिया के कई देशों में भयंकर बाढ़ आने की भी भविष्यवाणी की गई है.
9 तीव्रता का भूकंप
इतना ही नहीं भविष्यमालिका ग्रंथ में की गई भविष्यवाणी के अनुसार साल 2026 में रेक्टर स्केल पर 9 तीव्रता के भूकंप आने की भी भविष्यवाणी की गई है. समय के साथ ये भूकंप बढ़ेंगे और इनकी तीव्रता 9 से ज्यादा भी हो सकती है. 9 तीव्रता का भूकंप 1 लाख से ज्यादा इमारतों को ढहा सकता है. धरती (जमीन, सड़कें) फट सकती हैं. इसके कारण आई सुनामी इतना बड़ा सैलाब ला सकती है, जिसमें शहर के शहर बह जाएं.
आर्थिक संकट
ऐसी बारिश, भूकंप के कारण बड़े पैमाने पर फसलें तबाह होंगी. कृषि के विनाश और वैश्विक अस्थिरता के कारण अनेक देशों में महँगाई तीव्र गति से बढ़ेगी. जिससे भयंकर आर्थिक संकट आ सकता है. यह देशों में गृहयुद्ध और भारी विरोध का कारण बनेगा.
बता दें कि भविष्य मालिका एक प्राचीन ग्रंथ है, जिसे कई दशक पहले संत अच्युतानंद दास और पंचसखाओं ने लिखा था. इस ग्रंथ में भविष्य को लेकर भविष्यवाणियां की गईं हैं, जिसमें कलयुग के अंत, कल्कि अवतार के आगमन और सतयुग की शुरुआत की भविष्यवाणियां हैं.
(Disclaimer – प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. हमारे द्वारा इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन