युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने ही अध्यक्ष के फैसले पर उठाई उंगुली, कहा महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए सवाल

ख़बर शेयर करें

Haldwani skt. com

Ad
Ad

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर द्वारा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति का ऐलान करते ही यूथ कांग्रेस के अंदर घमासान मच गया है, विशाल भोजक को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की, हल्द्वानी जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट ने कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद पर विशाल भोजक नाम के युवा की नियुक्ति की गई है।

इस नियुक्ति पर हल्द्वानी जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट , विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी व प्रदेश के पदाधिकारियों को विश्वास में नही लिया गया और ना ही किसी प्रकार की कोई चर्चा नही की गई। हम प्रदेश अध्यक्ष के इस तानाशाह पूर्ण रवैये को विरोध करते है। राष्ट्रीय नेतृत्व को इस निर्णय से अवगत करवा दिया गया है। और जल्द ही इस निर्णय पर पुनः विचार होगा।